फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mercury increased, head started dizzy due to strong sun

Kannauj News: पारा बढ़ा, तेज धूप से चकराने लगा सिर

Mon, 17 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 17 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mercury increased, head started dizzy due to strong sun
कन्नौज। धीरे-धीरे गर्मी रौद्र रूप दिखाने लगी है। रविवार को तेज धूप से लोगों का सिर चकराने लगा। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी दिनों में आंधी आने की भी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापामन 23.5 और अधिकतम 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी धीरे-धीरे बढ़ गई है। तीन-चार दिन पहले पारा 39 डिग्री सेल्सियस था। बताया कि कुछ जिलों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। इसका असर कन्नौज में भी देखने की संभावना है। इसलिए किसान पहले से ही खेतों में गेहूं की कटाई कर उसे सुरक्षित कर लें। दूसरी ओर गर्मी बढ़ने से शीतलपेय की मांग व बिक्री बढ़ गई है। सड़कों व चौराहों पर गन्ने व आम के जूस की ठेलियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। जगह-जगह बर्फ भी बिकने लगी है। कोल्ड ड्रिंक व अन्य पेयजल की भरमार दिख रही है। दोपहर में तेज धूप की वजह से सन्नाटा पसर जाता है। लोगों की चहलकदमी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed