फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Memorandum submitted to the Naib Tehsildar in the matter of operation without a surgeon

Kannauj News: बिना सर्जन ऑपरेशन के मामले में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Feb 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Naib Tehsildar in the matter of operation without a surgeon
छिबरामऊ। ग्राम नगला दिलू स्थित संयुक्त चिकित्सालय में व्याप्त अनियमितताओं और बिना सर्जन के ऑपरेशन किए जाने के मामले पर भाकियू (हलधर) गुट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन

भाकियू (हलधर) गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया कि 23 दिसंबर 2025 को अस्पताल की ओटी में बिना सर्जन की मौजूदगी में महिला का ऑपरेशन किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में डॉ. विपिन कुमार सचान, उनके ड्राइवर धीरज सचान और स्टाफ नर्स वंदना पाल व अर्चना कटियार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। यूनियन का दावा है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग कि बिना सर्जन के ऑपरेशन करने वाले एनेस्थेटिस्ट विपिन सचान की जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। नायब तहसीलदार रामप्रकाश ने मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मोहित दीक्षित, अभिषेक तिवारी (शानू), राहुल आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed