{"_id":"65a997611f93340655014a06","slug":"melting-in-the-morning-and-evening-sunshine-in-the-cold-breeze-in-the-afternoon-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8367-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सुबह-शाम गलन, दोपहर में सर्द हवा में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सुबह-शाम गलन, दोपहर में सर्द हवा में खिली धूप
Fri, 19 Jan 2024 02:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़कड़ाती सर्दी से ही हर कोई परेशान हो गया है। लगातार चल रहीं सर्द हवाएं लोगों ठिठुरा रहीं है। राहत के लिए हर कोई अपने तरीके से जतन कर रहा है। गुरुवार कुछ हद तक मौसम साफ रहा। दोपहर को धूप निकली। हालांकि गलन भरी हवाएं चलती रहीं। लोगों ने गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया। कई स्थानों पर परिंदे भी धूप का आनंद लेते नजर आए। हालांकि रात में सर्द हवाओं में तेजी आई और गलन बढ़ने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
जनवरी महीना पिछले महीने के मुकाबले सर्दी से परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रुक-रुक कर पिछले दिनों बारिश तो हुई, लेकिन इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं दर्ज की गई। गुरुवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा।
दोपहर होते-होते मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। धूप भी खिली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में गर्मी में भी आई। कड़ाके की सर्दी का सितम झेल चुके लोगों को गुनगुनी धूप ने खुश होने का मौका दे दिया। धूप को खिला देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कमरों से निकल कर लोग खुली जगह पहुंचे। सभी ने गुलाबी धूप का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
कई दिनों से कपड़ों को धूप नसीब नहीं हो रही थी, गुरुवार को बच्चों ने भी घर के बाहर का रुख किया। मैदान और पार्क गुलजार दिखे। बाजार में भी चहल-पहल रही। दुकानों में रौनक दिखाई पड़ी। खासकर कई दिनों में सर्दी में दुबके परिंदे भी गुरुवार को बाहर दिखे। मानपुर रोड के करीब जहां मोर-मोरनी को झुंड खिली धूप में खेतों में दिखा, बड़ी संख्या में मंडी समिति में कबूतर दाना चुगकर उड़ान भरते नजर आए।