फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   meeting,kannauj,kannauj news

पर्यावरण सुरक्षा के लिए सभी सचेत रहें- सीडीओ

Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
meeting,kannauj,kannauj news
कन्नौज। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी को सचेत और जागरूक रहने की जरूरत है। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को वह जिला पर्यावरण समिति के बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने ठोस अवशिष्ट प्रबंधन, नगर पालिकाओं की परफॉर्मेंस ऑडिट, अवशिष्ट प्लास्टिक के लिए चलाए गए अभियान एवं कार्रवाई की समीक्षा की। सभी अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एकल प्लास्टिक का इस्तेमाल हर हाल में रोकने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में बायो कचरा खुले में न छोड़ा जाए एवं नियमित उठान हो। गंगा के जल में नियमित ऑक्सीजन की कमी को एक गंभीर समस्या बताते हुए इस संबंध में विभिन्न स्थानों पर गंगा जल का परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने ध्वनि मापक यंत्र की उपलब्धता कराने के लिए कहा। उन्हें इसके लिए आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, उपनिदेशक कृषि, सभी अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed