फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Medical college professor beaten health workers posted on duty in kannauj

कन्नौज: मेडिकल कॉलेज का प्रोफेसर बता ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा

Sat, 21 Mar 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Medical college professor beaten health workers posted on duty in kannauj
कन्नौज । मेडिकल कालेज कानपुर का प्रोफेसर बताकर दंपति ने अपने साथियों के साथ सौ शय्या अस्पताल में उत्पात मचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की और अभद्रता की। स्टाफ नर्स की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात लगभग 10:30 बजे रावेंद्र सिंह व ज्ञान सिंह क्षेत्र के गांव कसियापुर निवासी रामबेटी पत्नी केशवदयाल, पिंकू, प्रद्युम्न व पंकज पुत्र जयसिंह, कुलदीप, संदीप पुत्र वीरेंद्र सिंह, सुधा पत्नी कुलदीप व वीरेंद्र सिंह पुत्र चतुरी सिंह का मेडिकल परीक्षण करवाने के लिए सौ शय्या अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

ड्यूटी पर डॉ. अजय कुमार, स्टाफ नर्स पवन कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। घायलों के साथ 20 से 25 ग्रामीण भी थे। इनमें से एक दंपति ने खुद को मेडिकल कालेज कानपुर का प्रोफेसर बताते हुए चिकित्सक डॉ. अजय को कुर्सी से हटा दिया। युवक इस पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने जल्द मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने का दबाव बनाते हुए कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। विवाद के दौरान अस्पताल में ब्लड प्रेशर चेक करवाने आए डेंटल टेक्नीशियन राहुल यादव ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इनके साथ भी हाथापाई कर दी गई। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति खुद का नाम शिक्षक शोभाराम बताते हुए कर्मचारी राहुल के साथ मारपीट करने लगा।

शोर सुनकर अन्य स्वास्थ्य कर्मी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों के साथ भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। यह लोग बगैर मेडिकल करवाए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। स्टाफ नर्स पवन कुमार ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed