फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Medical College of MCI inspection team

एमसीआई टीम ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Medical College of MCI inspection team
मेडिकल कालेज के प्राचार्य कक्ष में डीजीएमई से वार्ता करती एमसीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला

तिर्वा। राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की मान्यता के लिए सोमवार को एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने ग्रुप बनाकर मेडिकल कालेज के सभी विभागों को खंगाला। एमसीआई की टीम में शामिल लेडी हार्बिन मेडिकल कालेज दिल्ली के डाक्टर वी. रंजनदास, पटना मेडिकल कालेज के डाक्टर डा. सुधांशु व कोलकाता मेडिकल कालेज के डा. कटीक सुबह दस बजे के करीब मेडिकल कालेज पहुंचे।

विज्ञापन


प्रशासनिक भवन में प्राचार्य से मुलाकात के बाद सभी ने टीमें बनाकर शैक्षणिक ब्लाक, इमरजेंसी, ओपीडी, जनरल वार्ड, फार्मेसी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ब्लड बैंक, ओटी, आईसीयू, एनआईसीयू का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन कक्ष के निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि पिछले एक सप्ताह से ओपीडी में आने वाले मरीजों की तादाद औसतन एक हजार के करीब है। जनरल वार्ड के गाइनी, आर्थो, सर्जरी, मेडिसिन, बाल रोग के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों की तादाद भी काफी मिली।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने कई भर्ती मरीजों से पूछताछ भी की। उनको दी जा रही दवाइयों व चल रहे उपचार के बारे में भी पड़ताल की। इमरजेंसी पहुंचकर वहां की आकस्मिक सेवाओं को देखा। रेडियोलाजी सेक्शन में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के रिकार्ड देखे। ओटी में पिछले एक माह के दौरान किए गए आपरेशनों के बारे में जानकारियां हासिल की। दोपहर दो बजे के करीब टीम के सभी सदस्य प्रशासनिक भवन में स्थित प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। यहां टीम के सदस्यों ने मेडिकल कालेज की फैकल्टी में तैनात शिक्षा चिकित्सकों व चिकित्सकों के अभिलेख की जांच-पड़ताल की। शाम तक जांच-पड़ताल का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के निरीक्षण के बाद प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि निरीक्षण में सभी कुछ बेहतर मिला है। उनको उम्मीद है कि जल्द ही फाइनल ईयर की मान्यता एमसीआई प्रदान कर देगी। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. दिलीप सिंह, सर्जन आईए अंसारी, डा. प्रदीप खार्या, डा. संजीव त्रिपाठी, डा. मधुलिका यादव, डा. नरेंद्र त्रिपाठी, प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed