फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Medical college is investigation by MCI team

मेडिकल कालेज का एमसीआई टीम ने लिया जायजा

Tue, 18 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 18 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Medical college is investigation by MCI team
एमसीआर्ई टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्थाई मान्यता के लिए मंगलवार को एमसीआई दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम ने जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मेडिकल कालेज में तैनात जूनियर व सीनियर डाक्टरों के शैक्षिक अभिलेखों व अन्य प्रपत्रों की जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


असम के सिल्चर मेडिकल कालेज से डा. बीसी दत्ता, कोलकाता मेडिकल कालेज से डा. एसके हसन, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट पटना से डा. जयंत प्रकाश की टीम मंगलवार को प्रशासनिक भवन पहुंची। तीन सदस्यों ने यहां के डाक्टरों के साथ अलग-अलग ग्रुप बनाकर मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, ब्लड बैंक, बाल रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, मनोरोग विभाग, ब्लड बैंक, आईसीयू, मॉडल ओटी के अलावा शैक्षणिक भवन में स्थित सभी विभागों व म्यूजियम, सेंट्रल लाइब्रेरी, ब्वायज हास्टल, गर्ल्स हास्टल, इंटर्नशिप हास्टल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सभी छात्रावासों में चल रही मेस व बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची। जनरल वार्ड के विभिन्न संकायों में भर्ती मरीजों की तादात जांची। मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली। ओपीडी में जाकर रजिस्ट्रेशन काउंटर, फार्मेसी विभाग को देखा। ओपीडी में दोपहर दो बजे तक आने वाले मरीजों की संख्या की पुष्टि की। बाद में टीम के तीनों सदस्यों ने दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक मेडिकल कालेज में तैनात जूनियर व सीनियर डाक्टरों के अलावा फैकल्टी में तैनात लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रोफेसर के शैक्षिक अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया. सीएमएस डा. दिलीप सिंह, सर्जन डा. आईए अंसारी, डा. एडी त्रिपाठी, डा. एनसी यादव, डा. मधुलिका यादव, डा. प्रदीप खार्या, डा. संजीव त्रिपाठी, डा. मंजुला सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीएमई भी पहुंच गए मेडिकल कालेज
तिर्वा। एमसीआई टीम के एक दिवसीय निरीक्षण की भनक पाकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा.बीएन त्रिपाठी भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य कक्ष में मौजूद रहकर निरीक्षण के लिए सभी विभागाध्यक्षों को सहयोग करने के लिए कहा। पत्रकारों को बताया कि एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम ने फाइनल ईयर की मान्यता के लिए निरीक्षण किया है। पिछले माह भी एमसीआई की टीम निरीक्षण करने आई थी। इस दौरान चौदह बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए मान्यता देने से इंकार कर दिया था। इस बार वह सभी खामियां दुरुस्त कर ली गई थी। संभावना जताई कि एमसीआई का निरीक्षण बेहतर हुआ है। स्थाई मान्यता मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed