{"_id":"58f506eb4f1c1b3874471986","slug":"medical-college-corrections-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज की खामियां की दुरुस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज की खामियां की दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्थाई मान्यता के लिए एमसीआई की टीम इसी सप्ताह मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण करेगी। इसके लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राचार्य ने सभी डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त करते हुए छुट्टी पर गए सभी डाक्टरों व कर्मचारियों को तत्काल वापस आने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया व सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने सोमवार की दोपहर मेडिकल कालेज के सभी विभागों का निरीक्षण किया। डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की हाजिरी चेक की। मॉडल ओटी, ब्लड बैंक, आईसीयू, जनरल वार्ड व शैक्षणिक भवन के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। बाद में प्राचार्य डा. मारतोलिया ने बताया कि इसी सप्ताह एमसीआई दिल्ली की टीम मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने आ रही है।
विज्ञापन
निरीक्षण के लिए सभी मानक पूरे कर दिए गए हैं। पिछले निरीक्षण के दौरान एमसीआई की टीम ने जो चौदह बिंदुओं पर अपनी आपत्तियां जताई थी। उस खामी को दूर करा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी एमसीआई को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि एमसीआई के निरीक्षण के चलते सभी डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन