फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Measurement done to save land from mafia

जमीन को माफिया से बचाने के लिए कराई पैमाइश

Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Measurement done to save land from mafia
पैमाइश के बाद नगर पालिका ने लगाया बोर्ड। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर पालिका की जमीनों को भूमाफिया से बचाने के लिए पैमाइश कराकर बोर्ड लगा दिया गया। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र केसरवानी ने बताया कि नगर की अन्य जमीनों की भी पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंचा बिरतिया में पानी की टंकी के पास नगर पालिका का नाला है। इसी से सटी जमीन पर नगर पालिका ने अपना बोर्ड लगाया है। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र केसरवानी ने बताया कि मोहल्ले के रामऔतार, अजय, सुरेंद्र सिंह व कुलदीप ने शिकायत की थी कि कुछ लोग पालिका की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। एसडीएम देवेश गुप्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पालिका की जमीन की पैमाइश कराकर सुरक्षित करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर शनिवार को वरिष्ठ लिपिक राजीव दुबे ने नगर पालिका की जमीन पर बोर्ड लगवा दिया। एसडीएम देवेश गुप्त ने बताया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर भूमाफिया घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed