फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MCI took over command of the visit DGME

डीजीएमई ने संभाली एमसीआई के विजिट की कमान

Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
MCI took over command of the visit DGME
क्लास लेते डीजीएमर्ई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजकीय मेडिकल कालेज में सोमवार से एमसीआई दिल्ली के होने जा रहे चार दिवसीय विजिट की कमान प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा.वीएन त्रिपाठी ने संभाल ली है। वह शनिवार की दोपहर मेडिकल कालेज पहुंचे। कई विभागों का निरीक्षण करने के बाद शैक्षणिक भवन में एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की क्लास ली।

विज्ञापन


एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्थाई मान्यता के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की टीम तेरह से सत्रह फरवरी तक मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की चल रही वार्षिक परीक्षाओं को देखेगी। छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं अपने सामने कराएगी। इसके लिए पिछले एक सप्ताह से मेडिकल कालेज प्रशासन जोरदार तैयारियों में जुटा है। प्रदेश के डीजीएमई शनिवार की दोपहर मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने इमरजेंसी, ब्लड बैंक, माडल ओटी, रेडियोलाजी विभाग, ओपीडी का निरीक्षण किया। जनरल वार्ड पहुंचकर भर्ती मरीजों को देखा। बाद में वह शैक्षणिक भवन के लेक्चर थिएटर हाल पहुंचे। यहां बाल रोग विषय से संबंधित उन्होंने फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की क्लास ली। एमसीआई द्वारा उठाए जाने वाले संभावित सवालों पर उन्होंने स्टूडेंट्स से चर्चा की। छोटे बच्चों के उपचार के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीआई के निरीक्षण में होंगी प्रयोगिक परीक्षाएं
डीजीएमई ने बताया कि एमसीआई का यह विजिट अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस विजिट की सफलता के बाद मेडिकल कालेज को एमसीआई की स्थाई मान्यता मिल जाएगी। फाइनल ईयर के 92 स्टूडेंट्स की प्रायोगिक परीक्षाएं तेरह से सत्रह फरवरी के मध्य होंगी। इनमें सर्जरी, मेडिसिन, गाइनी व बाल रोग विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित होंगी। जिनका निरीक्षण एमसीआई की टीम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed