फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mayank Tripathi became deputy SP in the first attempt

Kannauj News: पहले ही प्रयास में मयंक त्रिपाठी बने डिप्टी एसपी

Fri, 07 Apr 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 07 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mayank Tripathi became deputy SP in the first attempt
कन्नौज। शहर के एक और लाल ने डिप्टी एसपी (पुलिस उपाधीक्षक) पद पर चयन होकर जिले का नाम रोशन किया है। कलक्ट्रेट में एलबीसी बाबू (नगर निकायों का पटल देखने वाले) प्रभात त्रिपाठी के 22 वर्षीय पुत्र मयंक त्रिपाठी ने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है। चयन सूची में उनका नाम 20 नंबर पर है।
विज्ञापन

शहर के डाक बंगला रोड निवासी एलबीसी बाबू प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि पुत्र मयंक त्रिपाठी ने शहर के जेपी स्कूल से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास किया था। वर्ष 2020 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू डिग्री कॉलेज से बीएससी गणित से उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए। उन्होंने पहली बार राज्य अधीनस्थ सेवा की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया। 21 फरवरी 2023 को प्रयागराज में साक्षात्कार हुआ था। शुक्रवार की देर शाम साक्षात्कार का परिणाम घोषित हुआ। 383 में से 373 पदों पर चयन सूची जारी की गई है जिसमें पहले 39 नंबरों तक डिप्टी कलक्टर का चयन किया गया है। इसके बाद 93 लोगों के नामों की सूची पुलिस उपाधीक्षक के चयन में शामिल है। इसमें मयंक त्रिपाठी का नाम 20वें नंबर पर है।
विज्ञापन

9999999999999
परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहन
मयंक त्रिपाठी के पिता प्रभात त्रिपाठी के अलावा माता अर्चना त्रिपाठी हैं। इसके अलावा छोटी 19 वर्षीय बहन स्नेह त्रिपाठी है, जो पीपीएन डिग्री कॉलेज कानपुर से बीएससी गणित अंतिम वर्ष की छात्रा है। मयंक दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

999999999999
31 अक्तूबर को संसद भवन पहुंचे थे मयंक
31 अक्तूबर 2022 को मयंक त्रिपाठी का चयन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संसद भवन के लिए हुआ था। भाषण प्रतियोगिता व अच्छे विद्यार्थियों का चयन उस दौरान किया गया था। इस कार्यक्रम में देश की कई हस्तियां शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed