फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   May salaries of 107 employees who were absent for election duty withheld

Kannauj News: चुनाव ड्यूटी में गैर हाजिर रहे 107 कर्मियों का मई का वेतन रोका

Sat, 25 May 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
May salaries of 107 employees who were absent for election duty withheld
कन्नौज। लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी से गैर हाजिर रहे कार्मिकों पर कार्रवाई की गई है। सहायक प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) ने 107 कर्मियों का मई माह का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल कन्नौज, तिर्वा एवं छिबरामऊ से मतदान कार्मिकों को डिकोडर प्राप्त करने के बाद गैर हाजिर रहने पर 47 कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं। जबकि ड्यूटी प्राप्त न करने वाले 60 कर्मी भी कार्रवाई की जद में आए हैं। इनमें 74 सहायक अध्यापक, सात शिक्षामित्र, छह प्रधानाध्यापक, चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, तीन सफाई कर्मी, दो प्रवक्ता, दो सहायक कार्मिक, एक पंचायत सहायक, एक लिपिक, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 107 कर्मी शामिल हैं। इस मामले में सख्त रुख दिखाते हुए सहायक प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन कार्य में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कार्मिकों को मई महीने का वेतन रोका जाए। साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed