फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   maut

सरायमीरा के होटल में ठहरे प्रेमी की मौत

Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
maut
कन्नौज। मध्य प्रदेश से प्रेमिका के बुलावे पर कन्नौज आए एक युवक की शहर के एक होटल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की आशंका के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस होटल के दो कर्मचारी व प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सरायमीरा क्षेत्र के जीटी रोड बाईपास पर एक होटल में शनिवार को एक कमरे में मध्यप्रदेश के भिंड जिला निवासी संजीव सिंह तोमर (38) का शव मिला। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। इधर, युवक की शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई, जिसमें जहर की आशंका में बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने के दौरान संजीव सिंह की पहचान शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 22 वर्षीय युवती से हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों में चैटिंग के बाद व्हाटसऐप और मोबाइल पर बात होने लगी। युवती ने प्रेमी को मिलने के लिए कन्नौज बुलाया। संजीव अपनी प्रेमिका से मिलने गुरुवार को सरायमीरा बस स्टेशन पर पहुंचा। प्रेमिका को संजीव ने सरायमीरा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया। दोनों कमरे में रुके। इसके बाद शुक्रवार देर रात किसी समय कमरे में संजीव की मौत हो गई। कोतवाल आलोक कुमार दुबे का कहना है कि अभी किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित एक गुटका कंपनी में काम करता था। परिजनों को दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने बताया कि वह विवाहित था और एक पुत्र भी है। दूसरी ओर युवती अविवाहित है। यह भी चर्चा है कि युवती को संजीव ने अविवाहित व युवा बताया था। दोनों का पहली बार आमना-सामना होने पर किसी बात पर विवाद हुआ।

होटल के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को सुराग मिलने की आस थी। पर, वह तक टूट गई जब पता चला कि कैमरे बंद थे। करीब दो महीने पहले शार्ट सर्किट से आग लगने में कैमरे बंद हो गए थे। इसके बाद होटल वालों ने कैमरे सही नहीं कराए। कोतवाल ने इस पर होटल संचालक से कड़ी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed