{"_id":"69dfd8c7b95629268908efbd","slug":"masons-son-hanged-himself-after-not-receiving-rs-15-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1006-147625-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डेढ़ लाख न मिलने पर राजमिस्त्री के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डेढ़ लाख न मिलने पर राजमिस्त्री के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
तालग्राम। दोस्त से डेढ़ लाख रुपये वापस न मिलने से परेशान एक राजमिस्त्री के बेटे ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता पिता ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर रुपये न देने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्षेत्र के कपूरापुर गांव निवासी प्रभू दयाल राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका बड़े पुत्र प्रांशू (18) ने कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। सुबह गांव में खेले जा रहे क्रिकेट मैच में वह भाग लेने गया था। तीन ओवर बाद मैच बीच में छोड़ कर घर चला आया। इस दौरान दोपहर 12 बजे मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टा के सहारे लटका मिला। मां रेशमा देवी पड़ोस में एक शादी समारोह के सामाजिक कार्य में भाग लेकर घर लौटी तो बेटे को लटका देख शोर मचाया। परिजनों ने आनन फानन फंदे से उतारा और सीएचसी लेकर आए डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उसके बेटे ने उसकी मेहनत की कमाई के डेढ़ लाख रुपये आठ माह पहले किसी को दे दिए थे। उस युवक से बेटे की फोन पर बातचीत होती रहती थी, लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद पैसा वापस नहीं मिला। उस व्यक्ति ने 15 अप्रैल को रुपये देने का वादा किया और नहीं दिए। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में आ गया और जान दे दी। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी नहीं हुई थी। एक छोटा पुत्र हिमांशु और है। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा का कहना है कि अस्पताल की सूचना पर उप निरीक्षक रोहित कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार की ओर से तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
मोबाइल खोलेगा आत्महत्या का राज
छात्र की मौत के मामले का राज मोबाइल फोन से खुलने की उम्मीद है। परिजनों ने बताया कि जिस व्यक्ति को रुपये दिए थे, उससे बातचीत होती थी। यह पता नहीं रुपये किस काम के लिए दिए। कुछ लोगों का अनुमान है नौकरी के लिए रुपये दिए हो और न लगने पर वापस मांगे होंगे। उस व्यक्ति ने फोन कर कुछ कहा होगा यह धमकी दी होगी। इसे परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया हो।