फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Martyr Sachin's family will get Rs 1.35 crore

Kannauj News: शहीद सचिन के परिजनाें को मिलेंगे 1.35 करोड़ रुपये

Wed, 27 Dec 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 27 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Martyr Sachin's family will get Rs 1.35 crore
कन्नौज। हिस्ट्रीशीटर के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जांबाज जवान सचिन राठी के परिवार को हर मुमकिन मदद मुहैया कराने का काम शुरू हो गया है। पीड़ित परिजनों को अलग-अलग मदों से 1.35 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसमें 50 लाख सरकार की ओर से मिलेगा जबकि 85 लाख रुपये विभागीय बीमा की मद से मिलेगा।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है। ऐसे में पूरा महकमा सचिन राठी के परिवार के साथ है। उसके परिवार को जल्द से जल्द मदद की रकम मिल जाए इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है। बैंक के अधिकारियों को बुलाकर उन्हें यह रकम जारी करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करने को कहा गया है। इसके अलावा जो भी मुमकिन मदद होगी, उसे परिवार को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


परिवार करेगा फैसला, किसे चाहिए नौकरी
सचिन राठी की शहादत के बाद उसके बदले में परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी है। चूंकि सचिन अविवाहित थे, इसलिए यह परिवार में तय होगा कि उनके बदले में किस सदस्य को नौकरी दी जाए। एसपी ने बताया कि परिवार की रजामंदी से ही नौकरी दिलवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर तक गए पुलिसकर्मी
अपने साथी सचिन राठी के अंतिम सफर में उसके पार्थिव शरीर के साथ यहां से कई पुलिसकर्मी भी मुजफ्फरनगर गए। इसमें उसके साथ विशुनगढ़ थाने में तैनात साथियों के अलावा सौरिख थाना में तैनाती के दौरान साथ रहे सहयोगी भी शामिल हैं। सचिन की मंगेतर कोमल देशवाल भी मुजफ्फरनगर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed