फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married women asked for eternal marriage by worshiping banyan tree.

Kannauj News: वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग

Sun, 17 May 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married women asked for eternal marriage by worshiping banyan tree.
कन्नौज। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में शनिवार का दिन वट सावित्री व्रत पूजा के नाम रहा। श्रद्धा और उल्लास के साथ सुबह से ही सुहागिनें सज-धजकर वट वृक्षों के नीचे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सूत के धागे से वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिरों और बागों सड़कों किनारे लगे वट वृक्षों के समीप पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। तिर्वा, ठठिया, जलालाबाद, सौरिख, गुरसहायगंज, मानीमऊ सहित अन्य इलाकों में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा थाल में फल, फूल, रोली, अक्षत और मिठाई सजाकर महिलाओं ने व्रत की रस्में निभाईं। कई स्थानों पर सुबह से ही वट वृक्षों के चारों ओर सूत के धागों आस्था की डोर चढ़ती नजर आई, जो आस्था और विश्वास का प्रतीक बनी रहीं। बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी को व्रत की महत्ता बताते हुए सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


फोटो :27: ढकुरैया स्थित शीतला देवी मंदिर में वट वृक्ष के नीचे पूजन करती महिलाएं। संवाद
छिबरामऊ- प्रेमपुर में वट वृक्ष का पूजन
छिबरामऊ/प्रेमपुर। गमा देवी मंदिर, मंशेश्वरनाथ मंदिर, काली मठिया के सामने, नहर कोठी, राजकीय महिला चिकित्सालय, किसान कोल्ड, कालिका देवी मंदिर के पीछे खड़े वट वृक्ष की पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। निराहार रहकर वृक्ष के पास आरती व पूजा-अर्चना कर दीपक जलाया। प्रेमपुर के ग्राम माधौनगर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मां आनंदी देवी प्रांगण में लगे वट वृक्ष की पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। गांव की नन्हीं देवी, नीलम सैनी, मांसी, बबिता देवी, रामलक्ष्मी देवी आदि ने पूजन कर पति के दीर्घायु जीवन के लिए व्रत को पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------

फोटो :28: घर पर अमावस्या पर्व के अवसर पर घर में पूजा करती गृहणियां।संवाद
अमावस्या पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

गुगरापुर। वट सावित्री व्रत शनिवार को क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया। घरों में महिलाओं ने व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान किए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कथा सुनकर परिवार की खुशहाली की कामना की। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
------------

फोटो :29: सकरवारा गांव में वटवृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
सुहागिनों ने पूजा के बाद खोला व्रत
तालग्राम। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए शनिवार को व्रत रख वट की पूजा-अर्चना के बाद रक्षा सूत्र बांध वृक्ष की परिक्रमा की। आरती के बाद वृक्ष के गले मिलकर पति की लंबी आयु की कामना के साथ व्रत खोला। इलाके सकरवारा, रोहली, दुर्गागंज कपूरापुर, बिशोखर आश्रम अमोलर, सलेमपुर, ताहपुर आदि जगहों पर महिलाओं ने सुबह से वट वृक्षों के पास पूरी आस्था एवं भक्ति भाव के साथ सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। कुछ घरों के आंगन में वट वृक्ष की शाखा को गमलों में लगाकर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed