फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman's body found hanging under suspicious circumstances

Kannauj News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 05 Dec 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 05 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging under suspicious circumstances
तिर्वा। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तारनपुर्वा गांव निवासी विपिन की तीन वर्ष पहले औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भंदरिया की अंजली (23) के साथ शादी हुई थी। पति ने बताया कि मंगलवार सुबह अंजली कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी अंजली के पिता प्रदीप को दी गई, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। पिता ने ससुरालीजनों पर अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मेडिकल काॅलेज प्रशासन की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed