फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman thrown out of house for dowry in Kannauj, father and uncle also beaten up

Kannauj: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पिता और चाचा को भी पीटा, पति समेत छह पर रिपोर्ट

Sun, 12 Feb 2023 04:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। वहीं,समझौता कराने पहुंचे पिता और चाचा को जमकर पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Married woman thrown out of house for dowry in Kannauj, father and uncle also beaten up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज में छह लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। समझौते को पहुंचे पिता और चाचा को भी पीटा। पीड़िता ने एसपी के निर्देश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र तालग्राम अकरमाबाद गांव निवासी मोहम्मद साबिर की पुत्री रूबी ने बताया कि उसका निकाह कोतवाली कन्नौज के जलालपुर-पनवारा निवासी माहिद के साथ छह वर्ष पहले हुआ था। पिता ने 15 लाख रुपये का दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज में छह लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। कई बार रिश्तेदारों ने ससुराल के लोग को समझाने का प्रयास किया पर उत्पीड़न करने से नहीं माने और तलाक देने की धमकी देने लगे। उसके तीन बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले बुधवार को पति माहिद, ससुर हफीज, सास महरुन निशा, ननद रोशनी, देवर मुईन व मोहम्मद रजा ने मारपीट घर से निकाल दिया। पिता और चाचा शमशाद समझाने पहुंचे, तो उन्हें भी पीटा। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed