फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman's body found in courtyard, relatives accused of murder for dowry, report filed against husband and mother-in-law

आंगन में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in courtyard, relatives accused of murder for dowry, report filed against husband and mother-in-law
पप्पी (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। इलाके के नगला झाबर गांव में विवाहिता का शव घर के आंगन में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगला झाबर (जाफराबाद) निवासी सुशील कुमार की पत्नी पप्पी (21) का शव बुधवार रात नौ बजे के करीब घर के आंगन में संदिग्ध हालात में पड़ा था। ससुरालीजन फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे थे। कुछ देर में पिता अतिबल (निवासी ग्राम पिड़ारी खेड़ा, थाना तालग्राम) परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी 2020 को बेटी पप्पी की शादी सुशील के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति व सास ने बेटी हत्या कर दी। पप्पी के छह माह की बेटी है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सुशील कुमार व सास सरला के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed