फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman filed a report against four people including her husband

Kannauj News: विवाहिता ने पति समेत चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 22 Aug 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman filed a report against four people including her husband
गुरसहायगंज। विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कस्बे सुल्तान आलम नगर निवासी नगमा ने बताया कि उसकी शादी नौ अक्तूबर 2021 को मुस्लिम रीतिरिवाज से कानपुर के थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के मुर्गा मार्केट बाकरगंज निवासी फिरोज उर्फ शानू से हुई थी। कहा कि उसकी मां ने मकान बेचकर मोटरसाइकिल, 1.20 लाख रुपये और अन्य सामान दान-दहेज में दिया था। शादी के बाद से ही पति फिरोज, ससुर अहमद अली, सास बहरुन्ना बेगम और ननद शबाना लगातार उससे एक लाख रुपये नकद की और चौपहिया वाहन की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहा।

नगमा का आरोप है कि पति ने कई बार तलाक देने की धमकी दी और एक बार पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बच गई। बीमारी की हालत में भी पति उसे मायके छोड़कर चला गया, जहां उसकी मां ने इलाज कराया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल के सभी लोग मिलकर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले में अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed