फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, family flees leaving the body behind

Kannauj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शव छोड़कर भागे परिजन

Tue, 09 Dec 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, family flees leaving the body behind

विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। घर में संदिग्ध हालात में मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं पर मायके वाले भी आ गए और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इसी बीच मौका पाकर परिजन शव को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों को शांत कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर्वा गांव निवासी अजीत सिंह की आठ महीने पहले कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र भोलापुर गांव निवासी श्रद्धा (20) के साथ शादी हुई थी। भोर में श्रद्धा को कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता देख पति समेत अन्य ससुरालीजन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच गांव वालों ने ने श्रद्धा के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचे श्रद्धा के पिता ओमशरण व अन्य परिजन ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर श्रद्धा के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। भोर में बेटी की ससुराल अर्जुनपुर से किसी ने घटना की सूचना दी और बताया कि तिर्वा मेडिकल कॉलेज गए हुए हैं। वह लोग भी मेडिकल काॅलेज पहुंच गए। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग भाग निकले। पिता की सूचना पर पुलिस मेडिकल काॅलेज पहुंच गई। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। 10 घंटे बाद पुलिस ने श्रद्धा के पिता ओमशरण की तहरीर पर पति अजीत सिंह, ससुर परशुराम, सास रानीदेवी, देवर ऋषि व ननद किरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed