फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman dies, accused of beating her to death

Kannauj News: विवाहिता की मौत, पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Fri, 21 Mar 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, accused of beating her to death
गुरसहायगंज। संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालीजन बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं जबकि मायके पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायकेपक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू हो गई है। मौत का कारण पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, ससुराल पक्ष के लोग फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचा निवासी पति अवनीश ने बताया कि वह घर से बाहर था। परिजनों ने पत्नी सोनी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। वह नगर में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। भीड़ अधिक होने पर सोनी को इलाज नहीं मिल सका। इस कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने इसकी जानकारी सोनी के मायके तिर्वा कोतवाली के गांव रजईमऊ राजा में दी तो मायके पक्ष से लोग आए और हंगामा करने लगे। सोनी की मां सुशीला देवी ने दामाद पर बेटी को पीट-पीटकर मार डालने आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 23 मई 2022 को अवनीश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन सोनी को प्रताड़ित कर रहे थे और आए दिन अवनीश मारपीट करता था। उसके एक दो साल का बेटा हिमांशु भी है। उन्होंने पति अवनीश कुमार, देवर नीरज, ससुर राम खिलावन के खिलाफ तहरीर कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मौत का कारण पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed