फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Marriage after friendship on Facebook, woman absconds with jewellery worth lakhs

Kannauj News: फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी, लाखों के जेवर लेकर महिला फरार

Thu, 26 Feb 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Marriage after friendship on Facebook, woman absconds with jewellery worth lakhs
छिबरामऊ। पति ने पत्नी पर धोखाधड़ी, मारपीट और जेवर-नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि युवती ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर खुद व अपने परिवार के बारे में गलत जानकारी देकर विवाह किया।
विज्ञापन


ग्राम मेंदेपुर कसावा निवासी सैनिक मनीष कुमार ने बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2024 को शिखा कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी की ओर से बताई गई कई बातें असत्य थे। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी बार-बार घर से चली जाती थी और गाली-गलौज व विवाद करती थी। कई बार रिश्तेदारों और महिला थाना में समझौता भी कराया गया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि 19 जून 2025 को सुबह करीब 11 बजे पत्नी घर से जेवर व नकदी लेकर अपने परिजनों के साथ चली गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने आशंका जताई कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़ित ने पत्नी व उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी से गुहार लगाई। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed