फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Market blooms, sister's love will be decorated today

Kannauj News: खिला बाजार, आज सजेगा बहना का प्यार

Thu, 31 Aug 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Market blooms, sister's love will be decorated today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कन्नौज। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बुधवार को इत्रनगरी का बाजार खरीदारी से खिलखिला उठा। बहनों ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए तरह-तरह की राखियां खरीदीं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी सुबह से रात तक गहमागहमी का नजारा देखने को मिला। गुरुवार को लंबी उम्र की कामना के साथ भाइयों की कलाई पर बहना का प्यार सजेगा। खासकर त्योहार को लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखते ही बना रहा है।



इस बार पूर्णिमा तिथि के साथ भद्र लगने से रक्षाबंधन को लेकर असमंजस के हालत बन गए थे। पर आचार्यों के ऐलान के बाद गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। त्योहार की पूर्व संध्या पर घरों से लेकर बाजारों तक में रौनक देखते ही बनी। सुबह से रात तक बहनों ने अपनी पसंद की राखियों की खरीदारी की। हालांकि आधुनिकता के दौर में भले ही फैशन और चमक-दमक वाली राखियां हर वर्ग को अपनी ओर मोहित कर रही हैं, मगर पर्व का प्रतीक रेशमी डोरी अभी भी बाजार में खूब बिक रही है। रेशम के धागों वाली राखी को हिंदू संस्कृति के अनुसार सबसे पवित्र माना जाता है, जिस कारण जरकन वाली राखी बिकने के साथ रेशम की राखी है। बच्चों ने भी छोटा भीम, डोरेमोन, स्पाइडरमैन के अलावा लाइटों वाली राखी जमकर खरीदी हैं। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए कुछ दिन पहले ही दुकानदारों की ज्यादा से ज्यादा राखियां बिक चुकी हैं। इन सभी राखियों में जरकन वाली राखी सबसे अधिक बिकी ,जो 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की रहीं। चमकती-दमकती राखियां युवाओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही ज्वेलरी शॉप पर भी विभिन्न नक्काशी वाली राखियां पसंद की गई।
विज्ञापन

-----------





पकवान का भी महत्व

रक्षाबंधन के पर्व पर अन्य त्योहारों की तरह खाने-पीने के विशेष पकवानों का महत्व होता है। राखी बंधाने तक बहनें व्रत रखती हैं। पुरोहित व आचार्य सुबह-सुबह यजमानों के घर पहुंचकर राखी बांधते हैं। यजमान से बदले में धन, वस्त्र और भोजन आदि प्राप्त करते हैं। यह पर्व भारतीय समाज में इतनी व्यापकता और गहराई से समाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






--------------

चॉकलेट व ड्राई फ्रूट पैक की रही मांग

मिठाइयों के साथ-साथ बहनों ने चॉकलेट एवं ड्राई फ्रूट पैक को भी खूब पसंद किया। ब्रांडेड कंपनियों ने भी राखी के पर्व को भुनाने के लिए अलग-अलग चॉकलेट पैक बाजार में उतारे। जिनकी कीमत 60 से 600 रुपये तक है। ड्राई फूट के आकर्षक रूप से सजे पैक बाजार में अधिक बिक रहे हैं। सुबह से रात तक दुकानों पर खरीदारी चलती रही।






-------------

कपड़ों की दुकानों पर रही रौनक

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर साड़ियां, सूट की दुकानों पर भी खासी रौनक रही। कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। मार्केट में कई दुकानों पर सेल लगी है। इसके अलावा फेरी लगाने वालों की भी अच्छी सेल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed