फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Marital wedding day ruined

करवाचौथ के दिन उजड़ गया सुहाग

Wed, 19 Oct 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 19 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Marital wedding day ruined
राोते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

थाना तालग्राम के सिलुआपुर में बुधवार सुबह खेत पर आलू की फसल के लिए पलेवा करने गए किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। सरायं प्रयाग अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करवाचौथ के दिन सुहाग उजड़ने से महिला का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


सिलुआपुर गांव निवासी विजय बहादुर ने बताया कि पिता लाल बहादुर (52 ) बुधवार की सुबह पांच बजे खेत पर आलू की फसल के लिए पलेवा करने गए थे। मेड़ के किनारे गड्ढे में पानी जाने से रोकने के लिए वह गड्ढे को पैर से बंद करने लगे। तभी गड्ढे में बैठे सर्प ने काट लिया। पिता खेत से भागे और कुछ दूर जाकर गिर पड़े। कई घंटे बाद चचेरा भाई सुरेंद्र खेत की ओर गया तो चाचा को बेसुध देख गांव में सूचना भेजी। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसी ने एसपी को सूचना दे दी। एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष अनवर अहमद को मौके पर भेजा। परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर सौंप दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रतिनिधि, तालग्राम चेयरमैन दिनेश सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख सोनू यादव आदि ने परिजनों को ढांढस बंधाया। उधर,  पति की लंबी उम्र के लिए ऊषा देवी ने व्रत रखा था। ऊषा सुबह से ही तैयारियों पर लगी थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही ऊषा बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed