{"_id":"574348c64f1c1bae70690ba5","slug":"many-of-the-homes-burned-in-high-voltage-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज वोल्टेज में फुंके कई घरों के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज वोल्टेज में फुंके कई घरों के उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Mon, 23 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
कस्बा सरायप्रयाग में घरेलू लाइन पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर जाने से कई घरों में तेज वोल्टेज आ गया जिससे तमाम घरेलू उपकरण जल गए। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कस्बा से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर जा गिरा।
इससे तमाम घरों में तेज वोल्टेज आ गया। रोहित कटियार के घर पर समर का स्टेप्लाइजर, पंखे, महेश कटियार के घर पर समर पंप, विपिन कटियार का समर पंप, पंखा, बल्ब, राहुल के यहां फ्रिज, कूलर, आलोक कुमार के यहां समर पंप, पंखा सहित अन्य घरेलू उपकरण जल गए। अचानक तेज वोल्टेज आने से हड़कंप मच गया। सूचना तत्काल विद्युत केंद्र पर दी गई, जिसके बाद आपूर्ति बंद कराई गई। लोगों ने जर्जर हाईटेंशन लाइन को बदलवाने की मांग की है।