फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Manu and Krishnachandra's names recommended for Padma Shri

Kannauj News: पद्मश्री के लिए मनु और कृष्णचंद्र के नामों की संस्तुति

Tue, 12 Aug 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Manu and Krishnachandra's names recommended for Padma Shri
कन्नौज। इत्र नगरी की खुशबू को अपनी कला और प्रतिभा से देश-दुनिया में महकाने वाली दो शख्सियतों के नाम पद्मश्री अवार्ड के लिए भेजे गए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। निर्णायक मंडल चयन करने के बाद केंद्र सरकार को भेजेगा। इनमें विचित्र वीणा वादक कृष्णचंद्र गुप्ता और अंतरराष्ट्रीय लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु कुमारी पाल के नाम को लिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शासन से पद्मश्री पुरस्कारों के लिए नाम सभी जिलों से मांगे गए थे। इत्रनगरी में छिबरामऊ के मोहल्ला सराफान निवासी लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु कुमारी पाल ने पूरी दुनिया में कई मेडल हासिल किए हैं। सरकार की तरफ से उन्हें यश भारती सम्मान भी दिया जा चुका है। दूसरे, शहर के मोहल्ला कचहरी टोला निवासी विचित्र वीणा वादक कृष्णचंद्र गुप्ता ने भी शास्त्रीय संगीत में पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। इस वजह से दोनों शख्सियतों का नाम पद्म पुरस्कार के लिए भेजा गया है। इनका चयन शासन से निर्धारित ज्यूरी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मनु कुमारी पाल ने विदेश की धरती पर लॉन बॉल्स खेल में कई स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए हैं, जिसके चलते उत्तर सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से नवाजा था। आज वह पहचान को मोहताज नहीं है। वहीं, कृष्णचंद्र गुप्ता ने देश के प्रख्यात पार्श्व गायक के.हरिहरन के साथ विचित्र वीणा का वादन किया है। इसके अलावा देश भर के लगभग सभी बड़े शहरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि पूरे देश में विचित्र वीणा वादक केवल तीन ही लोग हैं, जिनमें कृष्णचंद्र गुप्ता का नाम शामिल है। इनमें ग्वालियर की पद्मजा विश्वरूप और मुंबई की राधिका वीणा वादक हैं। दक्षिण भारत में विचित्र वीणा को गोट्टू वाद्यम कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed