फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mandee shulk choeree kar ja rahe makka lade trak ko pakada

मंडी शुल्क चोेरी कर जा रहे मक्का लदे ट्रक को पकड़ा

Sun, 04 Aug 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
mandee shulk choeree kar ja rahe makka lade trak ko pakada
कन्नौज। गांव-गांव मक्का की खरीद कर ट्रक में लोड करने के बाद जा रहे ट्रक को मंडी के अधिकारी ने पकड़ लिया। मंडी शुल्क जमा न होने पर ट्रक मंडी लाया गया। यहां एक लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मक्का को छुड़ाने के लिए पैसे न होने पर मंडी में बिक्री कर जुर्माना जमा किया गया।
विज्ञापन

मंडी के वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र निगम ने बताया कि तमिलनाडु से व्यापारी परमेस मक्का खरीदने कन्नौज आया। मानीमऊ में उसका संपर्क सोनू कठेरिया से हो गया। उसने मानीमऊ क्षेत्र में गांव-गांव जाकर मक्का की खरीद शुरू कर दी। मंडी शुल्क अदा नहीं किया। इस तरह से कई ट्रक मक्का तमिलनाडु भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी कर्मचारियों को सूचना मिली कि मानीमऊ से एक ट्रक मक्का लादकर तमिलनाडु जा रहा है। इस पर मंडी कर्मचारियों ने ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में बैठे लोग मंडी शुल्क की पर्ची नहीं दिखा सके। इस पर ट्रक को मंडी लाया गया। मंडी निरीक्षक ने ट्रक पर एक लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मक्का की खरीद करने वाले सोनू के पास जुर्माना जमा करने के लिए पैसे नहीं थे। इससे मंडी के आढ़ती को कुछ पैकेट मक्का बेचकर जुर्माना जमा किया। इसके बाद ट्रक को मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed