फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mandee mein nahin khul saka doosara dhaan khareed kendr

मंडी में नहीं खुल सका दूसरा धान खरीद केंद्र

Mon, 30 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
mandee mein nahin khul saka doosara dhaan khareed kendr
मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर जमा किसानों के धान के पैकेट। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मंडी समिति में खोले गए धान खरीद केंद्र पर आवक तेज हो गई है। रोज चार से छह ट्राली धान किसान क्रय केंद्र पर बेचने आ रहे हैं। इससे धान के पैकेट केंद्र के बाहर खुले में जमा होने लगे हैं। मंडी में दूसरा केंद्र खोलने की बात हवाई साबित हो रही है।
विज्ञापन

इस बार मंडी समिति में एक धान खरीद केंद्र खोला गया है। खरीद की रफ्तार धीमी होने से आने वाले किसानों की धान की समय से तौल नहीं हो पा रही है। इसे किसान केंद्र के बाहर धान छोड़ कर जा रहे हैं। इस समय करीब बीस किसानों के धान के पैकेट केंद्र के बाहर खुले में लगे हैं। केंद्र पर दो ट्राली धान की खरीद होती है तो किसान चार ट्राली धान लेकर पहुंच जाते हैं। इससे केंद्र पर धान के पैकेट जमा होते जा रहे हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा था कि मंडी के केंद्र पर धान की आवक अधिक होने से दूसरा केंद्र स्थापित करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र निरीक्षक प्रेम कुमार ने भी एसडीएम सदर के सामने अधिक धान आने की बात कही थी। इस पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने कहा था कि जल्द एक और केंद्र मंडी में स्थापित कराया जाएगा। नया केंद्र खुलने से सभी किसानों की धान की नियमित तौल हो जाएगी। इस आश्वासन के करीब 25 दिन बीतने के बाद भी नया केंद्र नहीं खोला गया। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed