फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   malin bastiyon mein imyunitee dekh bhaag liya korona

मलिन बस्तियों में इम्युनिटी देख भाग लिया कोरोना

Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
malin bastiyon mein imyunitee dekh bhaag liya korona
कन्नौज। जिले का अमूमन हर इलाका कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है। इलाज से लोग ठीक भी हो रहे हैं। वहीं एक चौंकाने वाला तथ्य भी उजागर हुआ है । यह कि पॉश इलाकों की बजाय मलिन बस्तियों में कोरोना हार मान गया। यहां के लोगों में जबरदस्त प्रतिरोधक क्षमता पाई गई। हालात यह रहे कि इन बस्तियों के 2532 लोगों की जांच में महज दो युवक संक्रमित निकले। बाकी पर कोरोना का असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

यह खुलासा तब हुआ जब शासन के निर्देश पर जिले में 19 से 21 नवंबर तक 24 मलिन बस्तियों में अभियान चलाकर लोगों की जांच की गई। इससे पहले भी हुई कोरोना जांच में यहां के लोग संक्रमित नहीं मिले। मौसमपुर अल्हड़, गिहार बस्ती कुतलूपुर, हाजीगंज मलिन बस्ती, इंदरगढ़ के जगतापुर की मलिन बस्ती, तालग्राम कस्बे की मलिन बस्ती समेत कई बस्तियों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य टीमों ने 2532 लोगों के सैंपल लिए। तालग्राम की मलिन बस्ती में बाहर से आए दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पॉश इलाकों में खूब मिले कोरोना संक्रमित
डॉक बंगला रोड, देविन टोला, सरायमीरा, छिबरामऊ कस्बा, गुरसहायगंज जीटी रोड, तिर्वा के अवंतीबाई नगर व जलालाबाद कस्बे में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed