{"_id":"4ff4ee40b0c6d44cc458bc34f151d932","slug":"make-time-in-the-villages-throughout-lohia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांवों में काम समय से पूरे कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांवों में काम समय से पूरे कराएं
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सचिव लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग उ.प्र. शासन भरतलाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में कराए गए कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान काम समय से और गुणवत्तापरक ढंग से पूरे करने की नसीहत दी।
वर्ष 2012-13, 2013-14 में चयनित लोहिया गांवों में सड़क निर्माण, शौचालय निर्माण, विद्युतीकरण, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, पेंशन समेत विभिन्न निर्माण योजनाओं का बिंदुवार ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के बाद लाभार्थियों को उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।
ग्राम स्वच्छता समिति को सक्रिय करके गांव वालों को शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करने पर जोर दिया। वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया गांवों में विद्युतीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के लिए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विशेष सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाए। वृद्धावस्था, विधवा, समाजवादी पेंशन योजना के तहत यदि लोग वंचित रह गए हैं तो उन्हें पेंशन दिलाने के लिए शासन स्तर से अतिरिक्त बजट मांगा जाए। नोडल अफसरों को नियमित रूप से लोहिया गांवों का खुद निरीक्षण कर प्रगति की रफ्तार तेज करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
तालाबों का जीर्णोद्धार, मत्स्य पट्टा आवंटन, आंगनबाड़ों केद्रों का निर्माण व सही ढंग से संचालन, पोषाहार रोजाना वितरण के लिए स्थलीय छापेमारी के लिए जिलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सीडीओ उदयराज यादव के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इंसेट
कन्नौज। लोहिया गांव बेहरापुर गैसापुर के निरीक्षण के दौरान सचिव ने ग्रामीणों ने विकास योजनाओं के बारे में पूछताछ की। मजरों का विद्युतीकरण कार्य अधूरा पाया। इस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था को सख्त हिदायत देते हुए विद्युतीकरण में तेजी लाने का आदेश दिया। गांव वालों को बिजली कनेक्शन देने के लिए गांव में कैंप लगाने को कहा। लोहिया आवास, शौचालयों का उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सीसी रोड व आंतरिक गलियों का सूरतेहाल भी घूम-घूमकर चेक किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अफसर उनके साथ रहे।
लोहिया गांव में लगाई चौपाल
लोहिया ग्राम के जनपद नोडल अधिकारी विशेष सचिव लघु सिंचाई ने बुधवार को क्षेत्र के रूपपुर लोहिया ग्राम पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कामों को देखा और चौपाल लगाकर ग्रामीणों से प्रगति पुस्तिका का सत्यापन कराया। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से विकास के मानक आदि के बारे में भी जानकारी ली।
विशेष सचिव लघु सिंचाई भरतलाल राय बुधवार सुबह दस बजे 2012-2013 में चयनित लोहिया ग्राम रूपपुर पहुंचे। उन्होंने साथ में मौजूद अधिकारियों के साथ गांव में घूमकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। सबसे पहले ग्राम की सीसी सड़क, गली देखी। इसके बाद शौचलय, इंदिरा और लोहिया आवास का निरीक्षण किया। गांव में लगाई गई सोलर लाइटों का जायजा लेने के बाद उन्होंने ग्राम वासियों से शौचालय, सड़क, गली आदि के मानक के बारे पूछताछ की।
ग्रामीणों से पूछा कि किसी निर्माण, कार्य में कमीशन खोरी तो नहीं हो रही है। इसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। वहां पर नोडल अधिकारी ने जनता के सामने विकास कार्यो की प्रगति पुस्तिका का सत्यापन कराया। सभी लाभार्थी से योजना लाभ के बारे में जानकारी ली और परेशानी पूछी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा तीन सोलर पैनल चोरी हो गया है और एक खराब है। इस पर उन्होंने शिकायत दर्ज की।
ग्रामीणों ने कहा बारिश के दौरान गांव के हिस्से में जलभराव हो जाता है। जिससे उनकी फसलें बेकार जाती है। समस्या के निजात के लिए ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से नाला निर्माण कराए जाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी उदयराज, परियोजना निदेशक एके सिंह, उपायुक्त मनरेगा एवं प्रभारी वीडीओ आरएन सिंह, क्षेत्राधिकारी वीपी सोलंकी, सहायह विकास अधिकारी अभिलाष बाबू वर्मा, ग्राम प्रधान सर्वेश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
---------------