फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mahoba ranks fifth in the state in CM dashboard ranking

Kannauj News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में महोबा का प्रदेश में पांचवां स्थान

Thu, 12 Jun 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 12 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mahoba ranks fifth in the state in CM dashboard ranking
महोबा। जनपद महोबा पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से संचालित सीएम-डैशबोर्ड पर बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर माह मई में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पहले स्थान पर जनपद रामपुर है।
विज्ञापन

एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह के नेतृत्व और निर्देशन में जनपद पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता साबित की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से संचालित सीएम-डैशबोर्ड पर कानून व्यवस्था के मानकों पर आधारित रैंकिंग में मई-2025 के लिए प्रदेश भर में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। जनपद पुलिस ने विभिन्न पोर्टलों की सेवाओं में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता से कार्य किया। शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार पुलिस विभाग की योजनाओं, परियोजनाओं और सेवाओं की समीक्षा करते हुए सीएम-डैशबोर्ड पर आने वाली चुनौतियों को प्रभावी ढंग से दूर किया। उच्चाधिकारियों की ओर से लगातार समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

------------------
इन बिंदुओं पर तय होती है रैंकिंग
महोबा। गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई, एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई, गैंगस्टर अधिनियम की लंबित विवेचना, गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई, गिरफ्तारी, आत्मसमर्पण, गोवध निवारण अधिनियम, अनुसूचित जाति व जनजाति के अपराध, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, जघन्य अपराधों में लंबित विवेचना समेत कुल 51 बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed