फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahangaee bhatte phreej karane ka virodh kiya

महंगाई भत्ते फ्रीज करने का विरोध किया

Fri, 01 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
mahangaee bhatte phreej karane ka virodh kiya
जिला अस्पताल में कैंडल जलाकर विरोध जताते लैब टेक्नीशियन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। महंगाई भत्ते फ्रीज किए जाने, नगर प्रतिकर भत्ता समाप्त करने समेत प्रदेश में छह और भत्ते समाप्त करने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विरोध जताया है। कार्यालयों में कैंडल जलाकर विरोध किया गया। जिला अस्पताल में भी विरोध हुआ।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और डॉक्टर इकट्ठे हुए। सीएमओ कार्यालय के सामने कैंडल जलाकर विरोध जताया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 2021 तक महंगाई भत्ता, अन्य छह भत्तों एवं सरकारी अंशदान में कटौती की जा रही है। सरकार की तरफ से जमा होने वाली राशि में कटौती का कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री डॉ. मान सिंह प्रजापति ने मांग की है कि सरकार अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करे। इस अवसर पर डॉ. आर चंद्रा, डॉ. गीतम सिंह, डॉ. चमनलाल मिश्रा, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. सुधांशु दुबे, अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के डॉ. जितेंद्र कटियार, जिला मलेरिया अधिकारी हरगोविंद सिंह, अशोक राजपूत, क्रांति सचान, कुसुम सिंकू, प्रमिला चौधरी, आबिदा बेगम समेत कर्मचारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन संघ के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में सभी कर्मचारियों ने लैब में कैंडल जला कर विरोध जताया। इस मौके पर राजीव बघेल, प्रतीक मिश्रा, अवनीश कुमार, विपिन कुमार, गोविंद मिश्रा, रूपांश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed