फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Madhaunagar Kings XI won the match by seven wickets

Kannauj News: माधौनगर किंग्स इलेवन ने सात विकेट से जीता मैच

Sat, 25 May 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Madhaunagar Kings XI won the match by seven wickets
तालग्राम। चौखटा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को माधौ नगर किंग्स इलेवन और मझैइया सिक्सर टीमों के बीच पांचवां क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। माधौनगर टीम के कप्तान की बेहतरीन बैटिंग की बदौलत सात विकेट से टीम को जीत मिली। अंकुश को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन

मझैइया के कप्तान प्रताप सिंह ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर बल्लेबाज अजय, अंकुश के पहले ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए। खेलने आए अभिशेष ने अंकुश की दूसरी बॉल को रोका और तीसरी गेंद पर बिना रन बनाए कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मुलायम ने संभल कर खेला और 15 गेंदों में एक छक्का और एक चौका की मदद से 19 रन बनाए।
विज्ञापन

रंगोली ने 19 रन और आनंद ने दो छक्के व एक चौके की मदद से 33 रन बनाए। कप्तान प्रताप सिंह कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर आउट हुए। छोटू और भोला तीन-तीन रन ही बना सके। 10.4 गेंद पर टीम 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अंकुश ने तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट, अंकित ने एक ओवर में एक रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन हैट्रिक से चूक गए। डेविस ने भी कसी गेंदबाजी की दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे माधौनगर के कप्तान सत्यम ने दो छक्के और चार चौकों की मदद से 42 रन बनाए और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। वासु ने 16 और अमन ने तीन बनाए। तीन विकेट खोकर 7.2 गेंदों पर अंकुश पांच रन नाट आउट की बदौलत टीम ने 89 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। आनंद और रंगोली ने एक-एक विकेट लिए। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकुश को आयोजक गोविंद राजपूत ने दिया। इस दौरान प्रबंधक अनिल, राजाबाबू, गंगाधर, सीताराम, शोभित, श्रृषभ, विवेक, सुंदर, कुशल, अश्वनी, सुधांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed