फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Looted 1.52 lakh rupees from a young man by entering his house

Kannauj News: घर में घुसकर युवक से 1.52 लाख रुपये लूटे

Tue, 06 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 06 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Looted 1.52 lakh rupees from a young man by entering his house
छिबरामऊ। दबंगों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की और उसे बंद कर 1.52 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी विवेक दुबे ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे दबोच लिया और मारपीट की। आरोपी ताला तोड़कर घर में घुस आए और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने घर में रखी 1.52 लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को कमरे से बाहर निकाला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

------------------
तीन माह पहले रिवाल्वर भी हुई थी चोरी
विवेक कुमार दुबे ने बताया कि ग्राम बहबलपुर में उसने सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू शाक्य से वर्ष 2019 में प्लॉट का बैनामा कराया था। उसी प्लॉट पर 10 मार्च 2023 को नींव निर्माण कार्य करा रहा था और रात्रि विश्राम भी वहीं पर करता था। 15 मार्च की रात को प्रानपुर पल्यौरा स्थित रिश्तेदारी से प्लॉट पर पर लौटा। सुरक्षा के लिए वह लाइसेंसी रिवॉल्वर तकिए के नीचे रखा था। तभी सुरेंद्र सिंह शाक्य उर्फ पप्पू, कौशल शाक्य, पवन शाक्य अज्ञात साथियों के साथ आ गए और उसकी रिवॉल्वर उठा ली। रिवॉल्वर मांगने पर उक्त लोग प्लॉट वापस करने का दबा बनाने लगे। मना करने पर रिवॉल्वर से कांड कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। हालांकि इस प्रकरण में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed