फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   looksabha me utha,aalo,khusbp,fasal ka mudda

लोकसभा में उठा आलू, सुगंधित फसलों और फुलों का मुद्दा

Tue, 23 Mar 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
looksabha me utha,aalo,khusbp,fasal ka mudda
कन्नौज। जिले के सांसद सुब्रत पाठक ने मंगलवार को लोकसभा में अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने जिले में आलू आधारित उद्योग लगाने की मांग की। साथ ही इत्र व अतर को और शोधपरक बनाने के लिए अरोमा यूनिवर्सिटी की जरूरत बताई।
विज्ञापन

सांसद के प्रवक्ता सचिन शर्मा ने बताया कि शून्यकाल के दौरान सांसद ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आलू की पैदावार होती है। आलू को रखने के लिए जरूरत के हिसाब से भंडारण की व्यवस्था भी है। हरपांच वर्ष में तीन-चार बार कभी-कभी पैदावार बढ़ने से कीमतें गिर जाती हैं। ऐसे में किसानों को आलू फेंकना पड़ता है। लागत मूल्य भी नहीं निकलता। व्यापारियों को भाड़ा नहीं मिल पाता। दोनों का नुकसान होता है। इस साल भी आलू की पैदावार अधिक है। भंडारण पूर्ण हो चुका है। कन्नौज के अलावा आसपास के जिलों में भी आलू की पैदावार अधिक है। इससे कन्नौज में आलू आधारित उद्योग लगे और सरकार की ओर से किसानों से उचित मूल्य पर खरीद की जाए।
विज्ञापन

वहीं सुगंधित फूलों और फसलों पर चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि कन्नौज पूरी दुनिया में इत्र के लिए मशहूर है। इससे अरोमा यूनिवर्सिटी की स्थापना होनी चाहिए। इससे कि इत्र से संबंधित फसलों पर शोध हो सके। इसका लाभ किसानों, व्यापारियों के अलावा यूपी और देश-विदेश के लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed