फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   log koode to main bhee jahaaj se paanee mein kood gaya...taute toophaan mein phansane ke baad laute pentar ne sunaee daastaan

लोग कूदे तो मैं भी जहाज से पानी में कूद गया...ताउते तूफान में फंसने के बाद लौटे पेंटर ने सुनाई दास्तां

Mon, 24 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
log koode to main bhee jahaaj se paanee mein kood gaya...taute toophaan mein phansane ke baad laute pentar ne sunaee daastaan
जसोदा (कन्नौज)। चक्रवाती तूफान ताउते में मुंबई के तट पर जहाज बार्ज पी-305 में फंसे अमित कुमार कुशवाहा के सकुशल घर लौटने पर माता-पिता की आंखें भर आईं। मां सरला देवी बेटे से लिपट गईं। अमित ने बताया कि लोग कूदने लगे तो वह भी जान बचाने के लिए जहाज से पानी में कूद गए।
विज्ञापन

इलाके के चंदापुरवा गांव के किसान अजय कुमार कुशवाहा के बेटे अमित कुमार(32) जहाज बार्ज पी-305 में तैनात थे। घर आने पर अमित कुमार ने आपबीती सुनाई। अमित ने बताया कि तूफान की जानकारी पर प्लेेटफार्म से हटाकर 200 मीटर की दूरी पर जहाज खड़ा कर किया गया था। पंद्रह मई की शाम को यूनिट के सदस्य खाना खाकर जहाज के कमरे में लेटने चले गए। तूफान की वजह से जहाज लहरों में हिल रहा था। रातभर नींद नहीं आई। सुबह सात बजे सभी लोग यूनिफार्म पहनकर नाश्ता करने नीचे पहुंचे। नाश्ता नहीं मिला।
विज्ञापन

मालूम हुआ कि तूफान की वजह से रात में कैंटीन में आग लग गई है। इसके बाद आठ बजे एनाउंस हुआ कि जहाज के सभी एंकर टूट चुके हैं। सभी लोग सेफ्टी जैकेट पहन लें। किसी भी समय पानी में कूदना पड़ सकता है। जहाज किसी भी प्लेटफॉर्म से टकरा सकता है। हवा 170 से 180 किमी की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान जहाज में छेद हो गया। पानी भरने लगा। शाम चार बजे सभी लोग पानी में कूदने लगे। जहाज में 306 लोग मौजूद थे। काफी लोगों के कूदने पर वह भी कूद गए। रातभर पानी में तैरते रहने पर जिंदा रहने की उम्मीद छोड़ दी थी। कुछ समझ में नहीं आ रहा था। हवा के झोंके में सेफ्टी जैकेट के साथ काफी दूर तक चले जाते थे।14 घंटे के बाद सुबह आठ बजे इंडियन नेवी कोच्चि के जवानों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार ने बताया कि वह बार्ज पी-305 में पेंटर के पद पर कार्यरत हैं। एक जनवरी 2021 को अपने गांव से ड्यूटी पर गए थे। अमित 10 फरवरी 2019 को मैथ्यू कंपनी में भर्ती हुए थे। शादी 2010 में हुई है। दो बच्चे और पत्नी सोनी देवी हैं। पिता अजय कुमार गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed