{"_id":"613cae7f8ebc3e48384d0169","slug":"locket-of-mangalsutra-of-woman-admitted-in-emergency-of-medical-college-missing-kannauj-news-knp651485112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती महिला के मंगलसूत्र का लाकेट गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती महिला के मंगलसूत्र का लाकेट गायब
विज्ञापन
घायल बेटी का टूटा मंगलसूत्र दिखातीं मां।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। घायलावस्था में भर्ती महिला के परिजनों ने कर्मचारियों पर मंगलसूत्र की माला तोड़कर सोने का लाकेट गायब करने का आरोप लगाया है। इससे हड़कंप मचा हुआ है।
कन्नौज कोतवाली के जसौदा भुजरानी गांव की गुड्डी देवी उर्फ सुनीता पत्नी कृष्ण कुमार शनिवार को घर से गुरसहायगंज जा रही थीं। गांव के बाहर सड़क पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गईं। छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गुड्डी का मंगलसूत्र परिजनों को टूटा मिला। परिजनों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाया है। इनका कहना है कि सीटी स्कैन से लेकर ड्रेसिंग के समय तक किसी समय कर्मचारियों ने मंगलसूत्र तोड़ कर सोने का लाकेट चोरी कर लिया।
परिजनों के आरोप लगाने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। घटना सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।