{"_id":"5eb6dc148ebc3e905528de72","slug":"lock-down-kannauj-news-knp559316223","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार टैंपों से नगर में मुंबई से लौटे सोलह लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार टैंपों से नगर में मुंबई से लौटे सोलह लोग
विज्ञापन
छिबरामऊ। मुंबई में रहकर गुजर बसर कर रहे 16 श्रमिक चार टेंपो से नगर में पहुंचे। सभासद ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मोहल्ले के खाली मकान में क्वारंटीन कराया है।
नगर के आजाद नगर वार्ड के मोहल्ला सैयदबाड़ा के रियाज, शानू पुत्र अंसार, साजिद व वकील पुत्र इकरार, उमर फारूक पुत्र इरशाद, तबस्सुम पत्नी सनाउल्लाह, रिजवान पुत्र इस्लाम, राशिद पुत्र इलियास, शादिया पत्नी इसरार, सलीम पुत्र साबिर, इफ्त्यिार पुत्र अनवार, नजर पुत्र शब्बीर मुंबई में जीवन यापन कर रहे थे।
शनिवार की देर रात यह चार टेंपो से नगर में पहुंचे। सभासद हकीमुद्दीन उर्फ छोटे मिस्त्री ने सभी को सौ शय्या अस्पताल ले जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करवाई। दो की हालत खराब थी। इन्हें अस्पताल में रोक लिया गया। बाकी को सभासद ने मोहल्ले के खाली मकान में क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन
सुबह हालत में सुधार होने पर दोनों प्रवासी श्रमिकों को होम क्वारंटीन के लिए सभासद छोटे मिस्त्री के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा फिरोजाबाद निवासी आकिल पुत्र समीउद्दीन पत्नी शहाना, पुत्र आजम रजा और पुत्री साबिया के साथ घर जाने के बजाय नगर में ससुराल पहुंच गए।
इन्हें भी सभासद ने होम क्वारंटीन कराया है। अप्रवासी लोगों की जानकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय में दर्ज करवा दी गई है। वहीं मुंबई से एक साथ 16 लोगों के मोहल्ले में पहुंचने से दहशत है।