फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Loan Approval Certificate for Farmers

किसानों को मिले कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

Mon, 11 Sep 2017 12:09 AM IST
kannauj
kannauj Updated Mon, 11 Sep 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Loan Approval Certificate for Farmers
प्रमाण पत्र लेकर मंत्री व अधिकारी के साथ खड़े किसान। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। केके इंटर कालेज खेल मैदान पर रविवार को आयोजित समारोह में चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य/प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने 50 किसानों को मंच पर बुलाकर कर्जमाफी के प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का किसानों से किया गया कर्जमाफी का वादा पूरा हो गया। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में जिले में 16407 किसानों का 109 करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ है। इनमें 5030 किसानों को मुख्यालय बुलाया गया। समारोह में बचे किसानों को तहसीलवार शिविर लगाकर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


चार घंटे के इंतजार के बाद पहुंचे प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार किसानों के हितों में ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मंत्री ने अधिकारियों का आह्वान किया कि वह देश के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करें और जिले को 31 दिसंबर तक हर हाल में ओडीएफ कराएं। ताकि यह जिला प्रदेश में प्रथम आ सके। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि सरकार का मकसद है कि किसानों को गरीबी से बाहर निकालना है।
विज्ञापन


अफसरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में गड़बड़ी हो रही है। वह शासन से इसकी जांच कराएंगे। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि लोन माफी के बाद किसान अपने धन का सदुपयोग करे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हरिश चन्दर, एडीएम डीपी सिंह, एडिशनल एसपी केशवचंद्र गोस्वामी, एसडीएम शालिनी प्रभाकर, एसडीएम अरुण सिंह, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, पीडी विजय प्रकाश वर्मा, उप कृषि निदेशक राजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, ब्लाक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा, वीर सिंह भदौरिया, हरिशरन राजपूत, महेश शास्त्री, रामू कटियार, विपुल दुबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उमस भरी गर्मी व भूख से बिलबिलाए लोग
कन्नौज। पंडाल में किसानों को करीब दस बजे से बुलाकर पंक्तिवार बैठा लिया गया था। तेज धूप के चलते लोग गर्मी व उमस से व्याकुल हो उठे। बस्ता निवासी पुष्पा देवी व एक अन्य महिला गश खाकर गिर गई। आनन-फानन में उसे स्ट्रेचर पर लादकर उपचार के लिए भेजा गया। करीब दो बजे प्रभारी मंत्री के आने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। कृषि विभाग द्वारा पानी के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी रहे। पानी के लिए किसान आपस में ही लड़ते-भिड़ते नजर आए।

नहीं पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री
कन्नौज। समारोह के लिए आबकारी राज्य मंत्री अर्चना पांडेय का सरकारी कार्यक्रम जारी हुआ था। कार्यक्रम स्थल पर उनके बैठने के लिए स्थान भी सुरक्षित था। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक की पद की पट्टिका लगाई गई। दोनों लोगो का काफी देर तक इंतजार हुआ, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में आबकारी मंत्री के नहीं आने पर खेद जताते हुए कहा कि उनके पिता का श्राद्ध होने की वजह से वह नहीं आ सकी।

पंक्ति प्रभारियों को बांटने पड़े लंच पैकेट
कन्नौज। खेल मैदान पर ऋण वितरण के लिए बुलाए गए किसानों की जिम्मेदारी प्रकोष्ठ व पंक्ति प्रभारियों को सौंपी गई थी। करीब ढाई बजे प्रशासन ने पंक्ति प्रभारियों को किसानो के लंच पैकेट मुहैया करा दिए, लेकिन उन्हें बांटने के लिए कोई कर्मचारी नहीं दिया गया। बाद में मजबूरी में इन लोगों को स्वयं ही पैकेट वितरित करने पड़े।

315.71 रुपये ऋण हुआ माफ
कन्नौज। ऋण वितरण प्रमाणपत्र में छिबरामऊ ब्लाक से पहुंचे राजेश शुक्ला को जो प्रमाण पत्र दिया गया उसके अनुसार 315.71 पैसे का कर्ज सरकार ने माफ किया है। उनका कहना कि उन्होंने 67 हजार रुपये का लोन लिया था। ताहपुर के रहने वाले बाबू सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये का लोन लिया था। उन्होंने उस खाते में बचत के लिए 80 हजार रुपये डाल दिए। बाद में बैंक अफसरो ने दबाव बनाकर 80 हजार रुपये की अदायगी करा दी। इस माफी में उन्हें केवल बीस हजार रुपये का लाभ मिल सका है। इसी तरह तमाम किसानों के साथ भी हुआ लेकिन वे खुलकर बोलने से कतराते रहे।

स्वच्छता के लिए दिया संदेश
कन्नौज। कार्यक्रम स्थल पर जादू के जरिए भी भीड़ को रोके रखने का प्रयास किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानो को शौचालय बनवाने के लिए जागरुक किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मित्रसेनपुर की छात्राओ ने मुख्य अतिथि के आगमन पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।


तहसीलवार लगेंगे शिविर
कन्नौज। ऋण वितरण प्रमाण पत्र के प्रथण चरण में शेष रह गए किसानों को तहसीलवार शिविरों में प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। तिर्वा में 13, कन्नौज में 16 व छिबरामऊ में 17 सितंबर को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि 49 हजार किसानों का सत्यापन कार्य चल रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed