{"_id":"64a1c20b466acf498c0c70c8","slug":"line-fault-100-villages-without-lights-kannauj-news-c-214-1-knj1003-76-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लाइन में फॉल्ट, 100 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लाइन में फॉल्ट, 100 गांवों की बत्ती गुल
Sun, 02 Jul 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आ जाने से कस्बे समेत 100 गांवों की आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बिजली ना आने से लोग पानी की किल्लत से जूझते रहे।
छिबरामऊ से गुरसहायगंज विद्युत उपकेंद्र के लिए डाली गई हाईटेंशन लाइन में रविवार की सुबह 10 बजे फॉल्ट हो गया। जानकारी मिलने पर अवर अभियंता विकास कुमार ने कई कर्मचारियों को लगाकर फॉल्ट ढूंढने का काम शुरू कराया। देर शाम तक फॉल्ट न मिलने से बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। आठ घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पीने के पानी के लिए जूझना पड़ा। अवर अभियंता ने बताया कि छिबरामऊ से आने वाली हाई टेंशन लाइन खेतों से होकर विद्युत उपकेंद्र तक पहुंची है। खेतों में मक्का की फसल खड़ी होने और पानी भरा होने से फॉल्ट ढूंढने में दिक्कतें आ रही हैं। टीम लगी हुई है। जल्द ही फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।