फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lightning for nine hours in Saraimira due to technical fault

तकनीकी फाल्ट से सरायमीरा में नौ घंटे गुल रही विद्युत आपूर्ति

Thu, 07 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lightning for nine hours in Saraimira due to technical fault
कन्नौज। सरायमीरा में गुरुवार रात एक बजे बिजली गुल हो गई। इससे ओवरहैड टैंक नहीं भरा जा सका। सुबह के समय पेयजल आपूर्ति नहीं मिल सकी। ड्यूटी व स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैंडपंप से पानी लाकर किसी तरह वह जा सके।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब एक बजे अचानक विद्युत आपूर्ति गायब हो गई। इन्वर्टर से किसी तरह रात गुजारी। सुबह के समय लोगों ने अधिकारियों से संपर्क किया तब उनको बताया गया कि तकनीकी कमी है, फाल्ट को खोजा जा रहा। फॉल्ट मिलने के बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उधर, आपूर्ति गायब रहने से ओवरहेड टैंक नहीं भरा जा सका। इस कारण डाक बंगला रोड, सरायमीरा, देविनटोला, नई कचहरी रोड, हर्ष मोहल्ला सहित सरायमीरा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सुबह के समय लोग हैंडपंप से पानी भरकर लाए। अधिशासी अभियंता विद्युत मो.शादाब अहमद ने बताया कि एक पोल टूट गया था। इसके अलावा अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट था। रात को दुरुस्त नहीं किया जा सकता था। सुबह कर्मचारियों को लगाकर फॉल्ट दुरुस्त कराया गया, जिसके बाद करीब दस बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed