फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Life imprisonment to two for gang rape of teenage girl

Kannauj News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो को आजीवन कारावास

Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two for gang rape of teenage girl
कन्नौज। शौच के लिए खेत पर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को अदालत ने दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने आजीवन करावास की सजा सुनाते हुएदोनों पर 52-52 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मामला करीब साल पहले सौरिख थाना क्षेत्र में हुई एक घटना से जुड़ा है। शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे ने बताया कि आठ जून 2021 की रात 11 साल की एक किशोरी शौच के लिए खेत गई थी। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे ग्राम हुसेपुर करन निवासी अगस्तगिरि उर्फ भूरा व छोटे लल्ला ने उसको दबोचकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इससे किशोरी बेहोश हो गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो माता-पिता खोजने के लिए खेत पर पहुंचे। वहां वह बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र पड़ी मिली थी। होश आने पर किशोरी ने पूरी घटना बताई। पुलिस ने अगस्तगिरि उर्फ भूरा व छोटेलल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक किशोर दोहरे ने बताया कि विवेचक तत्कालीन थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने दोनों के खिलाफ 21 मार्च 2022 को दोनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की थी।

इसी मामले की सुनवाई के बाद बुधवार को दोनों दोषियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की गई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अल्का यादव ने अगस्तगिरि व छोटेलल्ला को दोषी करार दिया। जान से मारने की धमकी देने पर दो साल का कठोर कारावास व दो-दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास (अंतिम सांस तक) और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed