फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lekhpal and Pradhan accused of making fake inheritance

लेखपाल व प्रधान ने मिलकर फर्जी वरासत बनवाई

Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal and Pradhan accused of making fake inheritance
कन्नौज। लेखपाल व प्रधान पर फर्जी तरीके से वरासत बनवाने का आरोप लगा ग्रामीणों नेे डीएम से शिकायत की है। आरोपितों पर वर्ष 2021 में फर्जी तरह से बैनामा कराने की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

तहसील तिर्वा क्षेत्र के गांव खरगपुर बिलंदपुर से आए शिवसिंह, श्याम सिंह, रामप्रकाश व अनुरुद्ध ने डीएम शुभ्रांत शुक्ल को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके हिस्से की पांच बीघा से अधिक जमीन का फर्जी तरह से बैनामा कर दिया गया। इसमें लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाई और प्रधान ने भी फर्जी प्रमाणपत्र जारी किया है। आरोपियों पर 2019 में राधेश्याम ने भी सात बीघा जमीन का गलत तरीके से बैनामा कराने का आरोप लगाया था। अक्तूबर 2021 में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मंगलवार को हुई शिकायत में तीन आरोपितों में महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

उठ रहे सवाल
अधिवक्ता दिगंबर सिंह यादव ने बताया कि कागजों की लिखापढ़ी में जो गवाह हैं, उन्हें नादेमऊ के उमरायपुर्वा का निवासी दिखाया है, जबकि नादेमऊ क्षेत्र में इस नाम का कोई गांव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed