{"_id":"613111e38ebc3eca726e249d","slug":"lekhpal-accused-of-taking-bribe-tehsildar-sought-clarification-kannauj-news-knp649785682","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पर घूस लेने का आरोप, तहसीलदार ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल पर घूस लेने का आरोप, तहसीलदार ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
लेखपाल के सामने रुपये गिनता युवक।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा(कन्नौज)। महिला ने लेखपाल पर पट्टे के लिए घूस लेने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लेखपाल के सामने युवक रुपये गिनता दिख रहा है। इस मामले में तहसीलदार ने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है। कानूनगो को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
तहसील इलाके के कलसान गांव की कुंती देवी पत्नी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी सड़क किनारे ग्राम समाज की भूमि पर गुमटी है। यह लेखपाल ने ही रखवाई थी। भूमि का पट्टा करने के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। अब लेखपाल गुमटी हटाने के लिए कह रहे हैं। पति ने लेखपाल को रुपये दिए थे। मेरी शिकायत नहीं सुनी जा रही है। इसी बीच लेखपाल का घर के बाहर खड़े होकर रुपये गिनने का वीडियो वायरल हुआ है।
तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने लेखपाल को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच की कानूनगो हिमांशु को जिम्मेदारी दी गई है। कहा गया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच करें। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोप से घिरे लेखपाल हरिनारायण का कहना है कि उन्होंने ग्राम समाज की भूमि खाली करने के लिए कहा था। युवक उनके घर आया। रुपये देकर पट्टा करने की बात कहने लगा। उसे घर से भगा दिया था। घूस लेने का आरोप झूठा है।