फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lekhapaal sangh ka lakhanoo mein prastaavit dharana sthagit

लेखपाल संघ का लखनऊ में प्रस्तावित धरना स्थगित

Fri, 27 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
lekhapaal sangh ka lakhanoo mein prastaavit dharana sthagit
कलक्ट्रेट मैदान में मांगों को लेकर धरना देते लेखपाल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। उप्र लेखपाल संघ का जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना 17वें दिन भी जारी रहा। प्रदेश में शांति व्यवस्था को लेकर आ रही दिक्कतों को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभा के सामने प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है। जिला कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वह जिला मुख्यालय पर शांति पूर्वक तरीके से धरना जारी रखेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं,धरना जारी रहेगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्णय से लेखपालों की हड़ताल खत्म होने के आसार कम हो गए हैं। लेखपालों की हड़ताल से राजस्व संबंधी तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

लेखपाल 17 दिन से मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। प्रशासन ने लेखपालों पर दबाव बनाने के लिए तीनों तहसीलों के लेखपालों के खिलाफ निलंबन व ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की है। इसके बावजूद लेखपाल संघ नहीं झुका। धरना जारी रखा। लेखपाल संघ का 27 दिसंबर को विधानसभा के बाहर धरना प्रस्तावित था। प्रदेश में कुछ दिनों से शांति व्यवस्था को लेकर आ रही दिक्कतों के चलते धरना स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला संयोजक राजेश पटेल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिए हैं कि वह शांति तरीके से धरना जारी रखें। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना खत्म नहीं करेंगे। धरना खत्म करने का निर्णय प्रदेश नेतृत्व स्तर से वार्ता होने के बाद लिया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक सुशील दीक्षित, तपन मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, प्रीतम यादव, अभिषेक द्विवेदी, किशन यादव, शिम्मी कटियार, अंशिका गुप्ता सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed