फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Learn to speak against injustice

अन्याय के खिलाफ बोलना सीखें

Sat, 08 Aug 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 08 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Learn to speak against injustice
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि खूब पढ़ें और खूब बढ़े बेटियां तभी प्रदेश व समाज का सपना साकार होगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि अन्याय के खिलाफ बोलना सीखें। मौन रहने से अन्याय को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री के नेतृत्व में शनिवार को इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहे से छात्राओं की साइकिल रैली की शुरूआत हुई। यह रैली इंदरगढ़ से होती हुई अगौस, पट्टी, कनौली, बछज्जापुर से होते हुए तिर्वा कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे पर पहुंची। यहां साइकिल रैली का दर्जनों सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। साइकिल रैली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र पाल, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आरपी पांडेय, तिर्वा कोतवाल बीएल यादव पुलिस बल के साथ निरंतर तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर गश्त करते रहे।
विज्ञापन


रैली का समापन गौतम बुद्ध गर्ल्स इंटर कालेज तिर्वा में किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने वूमेन पावरलाइन 1090, एंबुलेंस 102 व 108, कन्या विद्याधन, पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां जैसी योजनाओं की तारीफ की। कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव, लोकतंत्र सेनानी शंभूदयाल मौर्या, सलोवा जिलाध्यक्ष इंद्रेश यादव, तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य रामकृपाल वर्मा ने साइकिल यात्रा में शामिल होने वाली छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के साथ गांव में घूम रही साइकिल
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर शुरू की गई साइकिल यात्रा अलग-अलग क्षेत्रों में चलाई जा रही है। शनिवार को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बाबा रामप्रकाश यादव के नेतृत्व में ग्राम रंपुरा से शुरू हुई साइकिल यात्रा क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर, मड़ईया, कसावा, भारापुर, भाउलपुर, नगला नथा, हाथिन, अंतपुर, कपूरपुर, कल्यानपुर और कमालपुर आदि ग्रामों में भ्रमण किया। इस दौरान अजय यादव एडवोकेट, कमल कुमार यादव, सुनील यादव, सोनू, अनिल शर्मा, राम रहीश, दीपू समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं शामिल हुए।


उधर असालताबाद के पूर्व प्रधान विनोद यादव एडवोकेट के नेतृत्व में नगर के विशुनगढ़ रोड से साइकिल यात्रा शुरू की गई। ग्राम कुंवरपुर बनवारी, महमूदपुर खास, बहादुरपुर, सुखरामपुर, अल्हनापुर, चटिया होते हुए ग्राम नगला सदू, खबरिया पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। ग्राम खबरिया में जुटे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विनोद यादव ने पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिपाल सिंह, शिववीर सिंह, आकेश यादव, इंजी.कामोद यादव, रोहित, सतेंद्र, ब्रजमोहन, धर्मेंद्र यादव, शिवम आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed