फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Laxman 's nose cut Surpnkha

लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक

Fri, 04 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 04 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Laxman 's nose cut Surpnkha

अखिल नगर मोहल्ले में चल रही रामलीला के चौथे दिन

विज्ञापन
पंचवटी सीता हरण, शबरी प्रेम, राम-सुग्रीव मित्रता व बालि वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए कस्बे और आसपास केगांवों से भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लालू बाथम ने भगवान राधा कृष्ण की आरती उतारकर की।

शिवा अवस्थी, एकता तिवारी ने राधाकृष्ण के मनोहारी भेष में नृत्य करके दर्शकों का मन मोह लिया। समिति के सदस्यों ने पंचवटी का दृश्य सजाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पंचवटी में राम, सीता, लक्ष्मण के वनवास के दिन व्यतीत करने की लीला दिखाई गई। इस दौरान राम व लक्ष्मण के पास जाकर सूर्पनखा विवाह का प्रस्ताव रखती हैं।

इस पर वे इनकार करते हैं तो वह राक्षसी रूप दिखाती है। इस पर लक्ष्मण उसके नाक, कान काट लेते हैं। इससे क्रोधित रावण ने बदला लेने के लिए सीता का हरण कर लिया। इसके बाद उन्हें खोजते हुए भगवान श्रीराम ने रास्ते में जब शबरी के जूठे बेर खाए तो लोग भावविभोर हो गए।

राम की भूमिका राकेश दीक्षित, लक्ष्मण की भूमिका रोहित त्रिपाठी, रावण की भूमिका अमित मिश्रा व सूर्पनखा का अभिनय सोनू यादव व शबरी का अभिनय छुन्नूलाल सैनी ने किया। कार्यक्रम में दिलीप सक्सेना, सुदेश मिश्रा, अनिल दुबे, रवि कुमार दुबे, शिवदत्त मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, अजय शर्मा, मोनिका श्रीवास्तव रानी दुबे, बबली दुबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed