{"_id":"6139060e8ebc3eb25e1a8fbd","slug":"lawyers-will-agitate-if-the-pucca-chambers-are-broken-kannauj-news-knp6510147123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के चेंबर तोड़े गए तो आंदोलन करेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के चेंबर तोड़े गए तो आंदोलन करेंगे वकील
विज्ञापन
सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र यादव का स्वागत करते वकील।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। समाजवादी अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तथा छिबरामऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि पक्के चेंबरों को तोड़ा गया तो सभी वकील एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर देंगे।
बुधवार देर शाम छिबरामऊ पहुंचे अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 27 वकीलों के चेंबरों को तोड़ने का नोटिस दिया गया है। यह गलत है। इस संबंध में डीएम तथा जिला जज से संतोषजनक वार्ता हुई है। इसके बाद भी चेंबर तोड़ जाते हैं, तो हम लोग हाईकोर्ट की शरण लेंगे। अधिवक्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वकीलों को एकजुट कर सपा को मजबूत करने का काम करेंगे। विधानसभा चुनाव 2022 में सभी वकील सपा की सरकार बनाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, नेम सिंह यादव, शिवओम दुबे, रमेश चंद्र शारदा, घनश्याम सिंह यादव, अनिल यादव, हरिनंदन सिंह, सुखेंद्र यादव, पिंकी कश्यप तथा राजपाल यादव सहित कई वकील मौजूद रहे।