फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyer's son wanted in extortion case arrested.

Kannauj News: रंगदारी मांगने में वांछित अधिवक्ता पुत्र गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's son wanted in extortion case arrested.
छिबरामऊ। सोशल मीडिया पर अधिवक्ता पुत्र ने नगर के हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भरी पोस्ट अपलोड की थी। डाॅक्टर ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ग्राम रामपुर बैजू निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुभाष चंद्र जाटव सौरिख रोड पर नर्सिंग होम का संचालन करते है। उनकी पत्नी प्रीति चंद्रा रामपुर बैजू की ग्राम प्रधान हैं। चिकित्सक ने बताया कि विशुनगढ़ रोड निवासी मोहित यादव ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में करोड़ों रुपये के गबन का फर्जी आरोप लगाते हुए रंगदारी के रूप में पत्नी से प्रति सप्ताह 20 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

इसकी शिकायत से नाराज युवक ने 24 नवंबर की रात 8.12 बजे उसे व उसकी पत्नी के बारे में गालियां देते हुए धमकी भरा पोस्ट अपलोड किया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए छिबरामऊ कचहरी में देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि रंगदारी मांगने व एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपी मोहित यादव को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed